बिहार में सनकी आशिक ने घर में घुसकर मां-बेटी को मार डाला, खुद को भी मारी गोली – नालंदा बिहार Dainik Manywar News

0

बिहार में सनकी आशिक ने घर में घुसकर मां–बेटी को मार डाला, खुद को भी मारी गोली नालंदा: बिहार के नालंदा में दो लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया है. जिले के सिलाव में एक शख्स ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने से मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो … Read more

image

बिहार में सनकी आशिक ने घर में घुसकर मां–बेटी को मार डाला, खुद को भी मारी गोली

नालंदा: बिहार के नालंदा में दो लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया है. जिले के सिलाव में एक शख्स ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने से मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी ने खुद को भी गोली मारी है, उसकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है. घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है.
नालंदा में मां बेटी की हत्या: सिलाव में एक युवक अचानक हथियार लेकर घर में घुस आया और घर में मौजूद लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी. राजगीर डीएसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी है. घायल आरोपी का विम्स में इलाज चल रहा है.
15 मई को होनी थी शादी: मृतक लड़की की पहचान पूनम कुमारी के रूप में हुई है, जबकि उसकी मां पुटुस देवी की भी गोली लगने से मौत हो गई है. परिजनों के मुताबिक पूनम की 15 मई को शादी होनी थी लेकिन आरोपी नहीं चाहता था कि उसकी शादी हो, इसलिए इस घटना को अंजाम दिया है.
“बुधवार शाम छह बजे वारदात को अंजाम दिया गया. आरोपी घर में घुसा और मां-बेटी पर फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों की मौत हो चुकी है. आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली. जिसका इलाज पावापुरी विम्स में चल रहा है. मामले की जांच की जा रही है.”- सुनील कुमार सिंह, डीएसपी, राजगीर

25 मार्च 2025 : बता दें कि इससे पहले भी सनकी आशिक करतूत बिहार में सामने आ चुकी है. हाल ही में भोजपुर के आरा रेलवे स्टेशन पर सनकी आशिक ने लड़की और उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी. उसके बाद खुद को भी गोली मार ली थी. जिसमें तीनों की मौत हो चुकी थी.
28 मार्च 2025 : इसके अलावा राजधानी पटना में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था. जब एक प्रेमी ने पहले प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी थी. उसके बाद खुद को भी गोली मार ली थी. इसमें भी दोनों की मौत हो गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share