जौनपुर: दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के छह आरोपी गिरफ्तार – जौनपुर

0

जौनपुर। खेतासराय थाना पुलिस ने दुल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के वांछित आरोपियों को शरण देने और पुलिस कार्रवाई के दौरान उन्हें फरार कराने में सहयोग करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की … Read more

160b940c-2696-44f8-a521-6a809c5496b3

जौनपुर। खेतासराय थाना पुलिस ने दुल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के वांछित आरोपियों को शरण देने और पुलिस कार्रवाई के दौरान उन्हें फरार कराने में सहयोग करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत खेतासराय पुलिस ने थाना क्षेत्र के नौली गांव से छह वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार ये सभी आरोपी थाना खेतासराय में दर्ज मुकदमा संख्या 91/2026 में वांछित चल रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों में मनोज कुमार राजभर, शरद उर्फ सनोज, राकेश राजभर, सुभाष राजभर, सर्वेश राजभर तथा वीरेंद्र राजभर शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि इन लोगों ने तीन मई 2026 को हुए चर्चित दुल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के मुख्य आरोपियों को संरक्षण दिया था। साथ ही, गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम का विरोध करते हुए हत्याकांड के वांछित आरोपियों को मौके से फरार कराने में भी मदद की थी।
पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन में इन सभी की संलिप्तता प्रकाश में आई, जिसके आधार पर इन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय सहित खेतासराय थाने की पुलिस टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share