प्रतापगढ़ में तालाब में डूबे तीन बच्चे; 2 सगे भाई व बहन की मौत से मचा कोहराम, नहाते समय हादसा – प्रतापगढ़

0

प्रतापगढ़ में तालाब में डूबे तीन बच्चे; 2 सगे भाई व बहन की मौत से मचा कोहराम, नहाते समय हादसाप्रतापगढ़: कोहड़ौर थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के 2 भाइयों और एक बहन की तालाब में डूबने से मौत हो गई. एक साथ तीन बच्चों की मौत से गांव में कोहराम मच गया. मौके पर पहुंचे … Read more

image

प्रतापगढ़ में तालाब में डूबे तीन बच्चे; 2 सगे भाई व बहन की मौत से मचा कोहराम, नहाते समय हादसा
प्रतापगढ़: कोहड़ौर थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के 2 भाइयों और एक बहन की तालाब में डूबने से मौत हो गई. एक साथ तीन बच्चों की मौत से गांव में कोहराम मच गया. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आसपास के लोगों और परिजनों से घटना की जानकारी ली. ग्रामीणों की मदद से तीनों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकाला गया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
पुलिस के मुताबिक, घटना कोहड़ौर थाना क्षेत्र के परसूपुर गांव की है. नगर पंचायत कोहड़ौर के धरौली मधुपुर वार्ड निवासी संतोष वनवासी का बेटा केसरी (7), बेटा कुकी (6) और बेटी खुशी (10) तालाब में नहाने गए थे. नहाते समय तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे. जब तक उन्हें बचाने की कोशिश की गई, तब तक तीनों गहरे पानी में चले गए.

घटना की सूचना मिलते ही कोहड़ौर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शवों की तलाश शुरू कराई. तीनों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकालने के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोहड़ौर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की गंभीरता को देखते हुए पट्टी के उपजिलाधिकारी भी राजस्व टीम के साथ सीएचसी कोहड़ौर पहुंचे. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना कोहड़ौर के अंतर्गत धरौनी मधुपुर में तालाब में डूबने से तीन सगे भाई बहनों की मौत हो गई. मौके पर पहुंचे पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अग्रिम कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share