सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, रास्ता बंद होने से ग्रामीण परेशान – सुल्तानपुर Dainik Manyawar News
सुलतानपुर। जिले की तहसील सदर के अंतर्गत आने वाले ग्रामसभा कोहड़ा, परगना बरौसा में सरकारी ट्यूबवेल संख्या 100 के समीप स्थित नवीन परती (बंजर) भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है, जिससे ग्रामीणों के आने-जाने का एकमात्र रास्ता बंद हो गया है। पीड़ित खुर्शीद अहमद पुत्र मोहम्मद फरीद, निवासी ग्राम कटका खानपुर, ने बताया कि उक्त भूमि से होकर वह और उनके परिजन अपने घर तक आते जाते हैं। यह भूमि सरकारी परती भूमि के रूप में दर्ज है, लेकिन विपक्षी पक्ष द्वारा इस पर पेड़ लगाकर और अवैध निर्माण कर रास्ता बंद कर दिया गया है। तहसील दिवस पर भी सुनवाई नहीं खुर्शीद अहमद ने बताया कि उन्होंने कई बार तहसील दिवस पर प्रार्थनापत्र देकर रास्ता बहाल कराने और अवैध कब्जा हटवाने की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
यह रास्ता वर्षों से गांव के लोगों के आने-जाने का जरिया रहा है। अब अवैध कब्जे से हम अपने ही घर में कैद होकर रह गए हैं पीड़ित खुर्शीद अहमद ने बताया। सरकारी भूमि पर कब्जा प्रशासन की अनदेखी प्रशासन द्वारा अब तक मौके का निरीक्षण न किया जाना और कोई स्पष्ट कार्रवाई न होना, पूरे मामले को और संदिग्ध बना रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन और सामूहिक शिकायत दर्ज की जाएगी।
