कलान चौराहे से निकली भव्य तिरंगा शोभायात्रा,देशभक्ति के रंग में रंगा माहौल – कलान सुल्तानपुर Dainik Manyawar News

0

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पीएम मोदी के आह्वान पर उमड़े हजारों कार्यकर्ता सुल्तानपुर।अखंडनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित कलान ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के पास से सोमवार को एक भव्य तिरंगा शोभायात्रा निकाली गई। यह आयोजन ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर किया गया, जिसमें हजारों की संख्या … Read more

img_0132-1.jpg

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पीएम मोदी के आह्वान पर उमड़े हजारों कार्यकर्ता

सुल्तानपुर।अखंडनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित कलान ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के पास से सोमवार को एक भव्य तिरंगा शोभायात्रा निकाली गई। यह आयोजन ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया।कलान चौराहे से शुरू हुई यात्रा में लोगों ने बैंड-बाजों की देशभक्ति से ओतप्रोत धुनों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराते हुए पूरे क्षेत्र को देशप्रेम के रंग में रंग दिया। नागरिकों में खासा उत्साह देखा गया। शोभायात्रा में बच्चों,युवाओं और बुजुर्गों की भी भागीदारी रही।इस अवसर पर संस्थान के प्रबंध निदेशक व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.वेद प्रकाश सिंह उर्फ राजू भैया ने कहा,यह शोभायात्रा राष्ट्रीय एकता,अखंडता और समरसता का प्रतीक है। तिरंगा हम सभी को एक सूत्र में पिरोता है और देश के लिए मर-मिटने का संकल्प देता है।यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।अखंडनगर थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस बल तैनात रहा,जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। तिरंगा यात्रा शिव धाम बेलवाई पहुंचकर संपन्न हुई,जहां स्थानीय शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की अखंडता और शांति की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share